देश - विदेश
Trending

CM होंगे गिरफ्तार! मुख्यमंत्री आवास पहुंचे ED के अफसर, पुलिस की भी टीम मौजूद, हो सकती है गिरफ्तारी


प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में सोमवार सुबह झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के दिल्ली आवास पर पहुंची. ईडी के अधिकारी सीएम सोरेन से इस मामले में पूछताछ कर सकते हैं. पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी के भी संकेत मिल रहे हैं.

इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ईडी ने 20 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान उनके आवास पर दर्ज किया था. इसके बाद ताजा समन इसलिए जारी किया गया क्योंकि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हुई थी. एजेंसी के अनुसार, जांच झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन के एक बड़े गिरोह से संबंधित है. इससे पहले ईडी ने लैंड डील स्कैम में 29 से 31 जनवरी के बीच हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए समय मांगा था.

ईडी की ओर से 22 जनवरी को समन भेजकर सीएम हेमंत सोरेन से 25 जनवरी 2024 तक यह बताने के लिए कहा गया था कि 27  से 31 जनवरी के बीच पूछताछ का कोई समय और स्थान तय कर वो एजेंसी को जानकारी दें. इसके बाद झारखंड के सीएम सोरेन रविवार को ही वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. अब सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची है.

 

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभी तक 14 गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं. वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी गिरफ्तारी के संकेत मिल रहे हैं,

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp