मुख्यमंत्री साय बिलासपुर में, बोले – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे हम, 5 साल में पूरी कर देंगे मोदी गारंटी


CM IN BILASPUR : बिलासपुर में 2023 का कुल उत्सव 2023, “नामकरण एवं लोकार्पण समारोह”, का आयोजित हो रहा है। सीएम विष्णुदेव साय (CM VISHNUDEV SAI)भी शामिल हुए। आज एक सप्ताह के अंदर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आज 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर मैं आप सभी को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आप सभी सहयोगी होंगे। जितनी साक्षरता शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा।

मुख्यमत्री ने कहा कि विधायक सुशांत शुक्ला ने विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया है, उन्होने बताया कि ना केवल अटल विश्वविद्यालय बल्कि केन्द्रीय और सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में स्टाफ की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को पढ़ाई लिखाई और अनुशासन का केन्द्र ही रखा जाए। शिक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।
मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे।

श्री साय ने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका “कन्हार” सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp