छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल चारू पांडेय, 23 साल की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाओं में सफलता, SSC से लेकर बैंक-रेलवे तक सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड


रायपुर। “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” इस कहावत को छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी चारू पांडे ने अपने संघर्ष और मेहनत से सच कर दिखाया है। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

तिल्दा-नेवरा (रायपुर) की रहने वाली चारू पांडे ने SSC, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस समेत कुल 19 सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल कर एक असाधारण उदाहरण पेश किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने की भी संभावना है।

शिक्षा और तैयारी का सफर

चारू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तिल्दा-नेवरा में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। वर्तमान में वे चेन्नई स्थित CAG कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

कई बड़ी परीक्षाओं में सफलता

चारू पांडे ने SSC CGL, CHSL, MTS, GD और CPO जैसी प्रमुख परीक्षाएं पास की हैं। इसके अलावा उन्होंने IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO और SBI Clerk जैसी बैंकिंग परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है।

रेलवे की NTPC और ग्रुप-D परीक्षाओं में भी उन्होंने सफलता प्राप्त की। वहीं दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर और ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर जैसी भर्ती परीक्षाओं में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की। इसके साथ ही CG NHM सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

युवाओं के लिए प्रेरणा

चारू पांडे की यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है कि सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp