LIVE UPDATE

केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू, जून में तीन केंद्रीय मंत्री पहुँच रहे छत्तीसगढ़, अमित शाह दुर्ग, जेपी नड्डा बिलासपुर तो गिरिराज बस्तर में करेंगे सभा



छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव साल के आखिरी में होना है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनावी मोड़ में नजर आ रही है, कांग्रेस संभागीय सम्मलेन के बहाने पदाधिकारियों को बूस्ट करने में जुटी है, तो बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों को जमवाड़ा लगने जा रहह है, इस माह जून में भाजपा के तीन बड़े केंद्रीय नेताओं का दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बस्तर में संभागीय बैठक लेंगे और सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को दिशा निर्देश भी देंगे। वहीं, अमित शाह 22 जून को दुर्ग और जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर आएंगे।

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा एक महीने का महासंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में भाग लेने के लिए केंद्रीय नेता पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय मंत्री शाह का बस्तर दौरा हो चुका है। अब शाह दुर्ग संभाग में सभा करेंगे। दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीट में से 18 पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनके मंत्रिमंडल में पांच मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, गुरु रुद्र, मोहम्मद अकबर और अनिला भेडिया है। ऐसे में शाह चुनावी सभा करके कांग्रेस के किले को भेदने की स्रणनीति बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, बिलासपुर संभाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा 30 जून को प्रस्तावित है। संभाग की 24 विधानसभा सीट में सात पर भाजपा विधायक हैं। पिछले चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर संभाग से आते थे, जिसके कारण कांग्रेस की लहर के बाद भी पार्टी के सात विधायकों को जीत मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp