छत्तीसगढ़ रेप मामला : 6 वर्षीय छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पोटा केबिन कर्मचारी का पति निकला आरोपी, अधीक्षिका के खिलाफ भी पाक्सो एक्ट के तहत FIR


छत्तीसगढ़ के सुकमा में 6 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पोटा केबिन में काम करने वाली महिला भृत्य का पति माड़वी हिड़मा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही कन्या आवासीय पोटा केबिन की अधीक्षिका के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत अधीक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले एर्राबोर में पोटा केबिन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी गौरव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । 8 सदस्यीय कमेटी दिन रात मामले की जांच में जुटी रही । जांच के दौरान पता चला कि महिला भृृत्य के पति का पोटा केबिन में आना जाना था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी माड़वी हिडमा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष ने पूछताछ के दौरान गुनाह को कबूल किया। पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान के खिलाफ भी एफआईआर होगी। पुरे मामले का खुलासा सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने प्रेसवार्ता के दौरान किया है ।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp