LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: हाथी का आतंक: हाथी के हमले से तीन महिलाओं की मौत, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh News: कोरबा जिले में एक ही दिन में हाथी के हमले से तीन महिलाओं की मौत होने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गया है, वन विभाग ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी किया है, वही वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।

बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिला के पंतोरा जंगल से एक दंतैल हाथी झूंड से बिछड़कर कोरबा पहुंच गया, झुंड से बिछड़े हाथी ने मवेशियों के साथ लोगों पर भी हमला करना शुरू कर दिया, अब तक दंतैल हाथी ने 4 मवेशियों के साथ 3 महिलाओं को कुचलकर मार दिया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान से लगे ग्राम रलिया के गायत्री राठौर नामक महिला सुबह मॉर्निग वाक् में निकली हुई थी, इसी दौरान अचानक सामने में हाथी आ गया, महिला कुछ समझ पाती इससे पहले हाथी ने महिला पर हमला बोलते हुए पटक कर कुचल दिया, महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

वही दंतैल हाथी देर शाम कटघोरा वन मंडल के ग्राम खैरभवना पहुंच गया, हाथी को देखकर महिला कच्चे मकान से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर भाग रहे थे, इसी दौरान हाथी ने दोनों महिला पर हमला कर दिया , दोनों महिलाओं की मौत मौके पर हो गया, मृतक महिलाओं का नाम तीजकुंवर और सुरूजा बाई बताया जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाई हुई है, इसके साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला आबकारी अधिकारियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp