LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: कांग्रेस नेता की हत्‍या…सड़क किनारे खून से सनी मिली लाश, इलाके में सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक कांग्रेस नेता की निर्मम हत्‍या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। घटना जिले के सिंगापुर का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

Chhattisgarh News: मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़ें : CG-पटवारियों का थोक में तबादला, 27 पटवारियों का जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखें

वहीं सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या किस वजह से हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, ग्राम कमरीद निवासी हरिनाथ मंगलवार की शाम किसी काम से सिंगापुर गए थे। इस दौरान घर लौटते वक्त आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी एक से ज्यादा थे। हालांकि हत्या का कारण क्या था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले में कांग्रेस नेता के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : राज्य में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, आईएएस, आईपीएस समेत 21 राज्य प्रशासनिक अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया है, सारंगढ़ कांग्रेस में आक्रोश दिखाते हुए पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles