LIVE UPDATE

Chhattisgarh News – छुट्टी पर रोक: कर्मचारी-अधिकारियों की छुट्टी पर लगी रोक, बिना अनुमति कार्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं। समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।

बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में विधानसभा के सवालों का जवाब भेजने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर आरए अधारी को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles