Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, हजारों महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
रायपुर, 25 फ़रवरी 2026. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत एक बार फिर से पंजीकरण का अवसर मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) ने जानकारी दी है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर इस योजना का पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा, जिससे अब तक लाभ नहीं ले पाई महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगी।
पोर्टल कब खुलेगा?
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही यह पोर्टल खोला जाएगा, ताकि प्रदेश की और भी अधिक महिलाएं इस योजना में शामिल हो सकें।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं को हर महीने ₹1,000 प्रत्यक्ष बैंक खाते में आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और घरेलू खर्चों में सहयोग देना है।
कौन हैं पात्र?
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा कर सकती हैं:
-
छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी होना
-
विवाहित महिलाओं, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना में लाभ मिलेगा
-
कम-से-कम 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र होना आवश्यक है
अब तक की प्रगति
राज्य सरकार अब तक इस योजना की 24 किस्तें जारी कर चुकी है, और लाखों महिलाओं के खाते में यह राशि नियमित रूप से दी जा रही है।
इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई है. साथ ही लैंगिक भेदभाव, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाया जा सके.









