LIVE UPDATE

Chhattisgarh liquor scam: EOW ने पेश की 10 हजार पन्नों की चार्जशीट, 24 बंडलों में चालान लेकर कोर्ट पहुंची एसीबी की टीम, 2161 करोड़ का है घोटाला

Chhattisgarh liquor scam: मेरठ में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की आज पेशी

Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोर्ट में चालान पेश किया है, कोर्ट में प्रस्तुत किये गए चालान 10 हजार पन्नों से अधिक का बताया जा रहा है, ब्यूरो ने बीते तीन वर्ष में कुल 2161 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा किया है, कोर्ट में पेश किये गए चालान में अरुणपति त्रिपाठी के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा एवं अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है,

Chhattisgarh liquor scam: मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्लू ने करीब दो दर्जन पैकेट में 10 हजार से अधिक पन्नों में यह चालान और संलग्नक (एनेक्स्चर) पेश किया है, कोर्ट में पेश किये गए में तीन वर्ष में किये गए कुल 2161 करोड़ के घोटाला का खुलासा किया गया है, ईडी ने बीते 17 जनवरी को ईओडब्लू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, बताया जा रहा है की ईडी ने जिस समय ईओडब्लू को रिपोर्ट दी थी उस समय कांग्रेस की सरकार थी , और जितने भी आरोपी पाए गए है वे सभी कांग्रेस सरकार के करीबी रहे थे, इसलिए उस समय अपराध दर्ज नहीं किया गया था, प्रदेश में नई सरकार बनने के पांच महीने बाद ईडी ने चालान पेश किया है,बता दें कि ईडी ने 10 महीने पहले मार्च 2023 को भी ईओडब्लू को रिपोर्ट दी थी, उस समय पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाया था

ये खबर भी पढ़ें…
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 13 मई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि नियम के विरुद्ध नोएडा स्थित मेसर्स प्रिज्‍म होलोग्राफी सिक्‍योरिटी फिल्‍म्‍स प्राइवेट लिमिटेड को नियम विरुध्‍द तरीके से टेंडर दिया गया था, जबकि कंपनी टेंडर में शामिल होने के लिए पात्र ही नहीं थी। इसके बावजूद कंपनी ने छत्‍तीसगढ़ के आबकारी विभाग के अफसरों के साथ मिलकर टेंडर हासिल कर लिया था, इस मामले से जुड़े और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकता है,

फ़िलहाल कोर्ट में पेश किये गए चालान कुल 10 हजार पन्नों से अधिक के इस चालान में अरुणपति त्रिपाठी के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा एवं अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है. शराब घोटाला मामले में ईडी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने भी एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें आबकारी विभाग के सचिव व विशेष सचिव समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह एफआईआर नोएडा के कसाना थाना में आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 473 और 120 बी के तहत दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026 । जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भंवतरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles