LIVE UPDATE

CG TET EXAM DATE : छत्तीसगढ़ TET की परीक्षा 21 जुलाई को, 7 मार्च से भरा जाएगा ऑनलाइन आवेदन, SCERT को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जुलाई को होगी। व्यापम ने टीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। टीईटी के लिए आवेदन 7 मार्च से भरा जायेगा, वहीं आवेदन भरने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल होगी। आवेदन में सुधार 8 से 10 अप्रैल तक होगी।

व्यापम की तरफ से scert को प्रस्ताव भेजा गया है। scert की तरफ से हरी झंडी के साथ ही टीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू हो जायेगी। आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! अगले तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह
CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! अगले तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह
April 22, 2026
रायपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बड़ा फैसला लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles