LIVE UPDATE

CG Teacher Suspended : कलेक्ट्रेट आगजनी में शामिल शिक्षक निलंबित…बलौदाबाजार हिंसा के मास्टरमाइंड है मोहन बंजारे, पुलिस ने किया था गिरफ्तार

CG Teacher Suspended. रायपुर,18 जुलाई 2024। बलौदाबाजार में विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी घटना के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे।

उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles