Trending

CG-शिक्षक भर्ती: छत्तीसगढ़ में होगी विशेष शिक्षकों की भर्ती, DPI ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें पदों का पूरा विवरण


रायपुर, 29 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ सरकार ने समावेशी शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह बहुप्रतीक्षित पहल दिव्यांग छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण और अनुकूल शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस पहल के तहत कुल 100 पदों पर विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पदों का वर्गीकरण निम्नानुसार किया गया है:

  • प्राथमिक शालाओं के लिए – 50 पद

  • उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए – 30 पद

  • उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए – 20 पद

सरकार के इस कदम से दिव्यांग छात्रों को समुचित मार्गदर्शन और शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, विशेष शिक्षकों को राज्य में स्थायी नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह निर्णय राज्य में समावेशी शिक्षा को मजबूती प्रदान करेगा और दिव्यांग विद्यार्थियों के शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

भर्ती प्रक्रिया और पात्रता:

उप संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। वहीं विस्तृत विज्ञापन, पात्रता की संपूर्ण जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

इस विशेष भर्ती प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिनके पास भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त बी.एड./डी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री है, और जिनका पंजीयन पुनर्वास परिषद् में दर्ज है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp