CG Sports: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ; राजपत्र में हुआ प्रकाशन


रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राज्य सरकार ने 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र (गजट) में सूची का प्रकाशन कर इसे अधिसूचित कर दिया है। अब चयनित खिलाड़ियों के लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

राज्य शासन की ‘छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की नीति-2007’ के तहत यह सूची जारी की गई है। इसमें 20 विभिन्न खेलों के कुल 156 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति ने दी थी मंजूरी

गौरतलब है कि 30 जून 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सूची को राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था।

2018-19 और 2019-20 के आवेदनों पर हुआ फैसला

उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव सहित समिति के सदस्यों ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद 156 खिलाड़ियों के चयन को अंतिम रूप दिया।

सरकारी नौकरी का मिलेगा लाभ

राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल नीति के तहत शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। लंबे समय से इस सूची का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी राहत और उपलब्धि मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp