CG Sai Cabinet Meeting : CG साय कैबिनेट की बैठक आज : महतारी वंदन योजना समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर


2024 का पहला महीना छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौगातों की बौछार लेकर आते नजर आ रही है, सीएम विष्णुदेव साय ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। धान के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान को लेकर भी जिस तरह से मुख्यमंत्री ने संकेत दिये हैं, उससे उम्मीद है कि कल कैबिनेट में उस पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार धान के बोनस को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार में आने से पहले धान का प्रति क्विंटल 3100 की दर से भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को समर्थन मूल्य में ही भुगतान किया जा रहा है। बता दें कि साय सरकार की पहली और दूसरी बैठक में 18 लोगों को पक्का मकान, पीएससी घोटाला का सीबीआई जाँच पर मुहर लगा दी गई थी।

आपको बता दें कि सरकार बनने के बाद खुद पीएम मोदी ने इस बात की नसीहत दी थी कि हर सप्ताह कैबिनेट की बैठक होनी चाहिये। प्रधानमंत्री ने बुधवार का दिन भी बताया था, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते कैबिनेट के लिए तय रखते थे। पीएम की नसीहत के आधार पर पिछले सप्ताह भी बुधवार को कैबिनेट हुई थी, इस बार भी कैबिनेट की बैठक हो रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp