LIVE UPDATE
Trending

CG Radhika Khera Controversy : कांग्रेस में कलह के बीच पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता : राजीव भवन में ले रहे हैं प्रेस कान्फ्रेंस, पवन खेड़ा बोले- उनके साथ जो भी हुआ, इसकी जांच की जाएगी

राजीव भवन में कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा और संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद के बीच विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि, राधिका खेड़ा हमारी काबिल सहयोगी हैं। उनके साथ क्या हुआ, इसकी जांच होकर रहेगी। किसने उनके मन को दुखाया है, यह हम आपस में सुलझा लेंगे।

radhika tweet

यात्री इतने परेशान हैं 

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में बसाहट बढ़ाने विष्णु सरकार का बड़ा कदम; अब पहले आओ-पहले पाओ के तहत ऑनलाइन बिक्री शुरू
नवा रायपुर में बसाहट बढ़ाने विष्णु सरकार का बड़ा कदम; अब पहले आओ-पहले पाओ के तहत ऑनलाइन बिक्री शुरू
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 16, 30 और 34 में मुख्यमंत्री आवास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पवन खेड़ा ने ट्रेनों के लेट होने को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ में कोयले की ट्रेनें तो चलती है, लेकिन यात्री ट्रेनें नहीं, यह जानकर मुझे बड़ी पीड़ा हुई कि, यात्री इतने परेशान हैं।

दो चरणों के बाद बीजेपी की हवाइयां उड़ गई 

ये खबर भी पढ़ें…
PWD में बड़ा एक्शन मोड: मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे SDO से लेकर ENC तक अफसर, ठेकेदारों को हर महीने होगा भुगतान
PWD में बड़ा एक्शन मोड: मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे SDO से लेकर ENC तक अफसर, ठेकेदारों को हर महीने होगा भुगतान
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा चुनाव के दो चरणों को खत्म होने के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि, BJP परेशान हैं, हवाइयां उड़ गई है। कांग्रेस जनता के मुद्दे चुनाव के दोनों चरणों में उठाती रही है। भाजपा ने मटन और मंगलसूत्र का मामला चुनाव में उठाया है। आखिर PM नरेंद्र मोदी अपना रिपोर्ट कार्ड क्यों नहीं दिखाते हैं।  एक दिन में भारत में 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है।

बीजेपी के ही नेता आरक्षण के खिलाफ हैं 

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरक्षण के मुद्दे को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि, BJP के अधिकतर नेता आरक्षण के खिलाफ हैं। आखिर 400 पार सीटें BJP को क्यों चाहिए। 400 पार इसलिए चाहिए कि, संविधान बदल सकें, हम तो अपने न्याय पत्र के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते 

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस देश के प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात करते हुए नहीं दिखाई देते हैं। खाते सीज करने, इलेक्टोरल बांड से प्रचार पर असर पड़ा है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस को चंदा देने वालों को डराया धमकाया जा रहा है। हमारे प्रचार अभियान को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी कांग्रेस जन सहयोग से चुनाव लड़ रही है। BJP डरी हुई है, इसलिए 400 पार अब नहीं कह पा रही है। पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना है।

Related Articles