LIVE UPDATE

CG NEWS : सीजीएमएससी की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, जेम पोर्टल से होगी उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी

CG NEWS :  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की संचालक पद्मिनी भोई साहू ने संचालक मंडल के सामने कार्यवाही विवरण और लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में आवश्यक निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति, नए कार्यों कि जानकारी, जेम्स पोर्टल से उपकरणों, कंज्यूमेबल तथा दवाइयों की खरीदी सम्बन्धी चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक कंज्यूमेबल के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो कंज्यूमेबल सामग्रिया GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो कंज्यूमेबल सामग्रियां GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में CM साय का ‘फैसला ऑन द स्पॉट’, मंच से अधिकारियों को किया सस्पेंड, कलेक्टरों को भी लगाई फटकार
सुशासन तिहार में CM साय का ‘फैसला ऑन द स्पॉट’, मंच से अधिकारियों को किया सस्पेंड, कलेक्टरों को भी लगाई फटकार
May 22, 2026
CM Sai Suspends Assistant Commissioner: अगर अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तो अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG PANCHAYAT SACHIV TRANSFER : बदले गए कई पंचायत सचिव, देखें लिस्ट

बैठक में उपकरणों के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर-अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा तथा जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ भी ग्रीष्मलहर की चपेट में आ गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह से रीएजेंट के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ , विशेष सचिव चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा सेवा किरण कौशल, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जगदीश सोनकर, संचालक आयुष इफ्फत आरा समेत स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ और जन-कल्याणकारी नीतियों का असर अब राज्य के सबसे दूरस्थ अंचलों में दिखने लगा है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles