LIVE UPDATE

CG NEWS : कल शाम 5 बजते ही….2 दिनों के ल‍िए बंद हो जाएगी छत्तीसगढ़ के इन जिलों की सारी शराब दुकानें, अवैध रूप से बेचते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज के तहत मतदान होने हैं। प्रदेश की 7 सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग होगी। ऐसे में इन क्षेत्रों में 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इन लोकसभा क्षेत्रों में इन 2 दिनों तक शराब ब्रिकी नहीं होगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मतदान से 48 घंटे पहले शाम 5 बजे से शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। ड्राई डे घोषित होने के बाद रायपुर सहित दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर रायगढ़, कोरबा और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं शराब के परिवहन पर भी बैन लगा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी।

इन सभी लोकसभा क्षेत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिले में भी शराब दुकानें को बंद रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles