LIVE UPDATE
Trending

CG-नवजात शिशुओं का आधार पंजीकरण; हेल्थ सेक्रेटरी अमित कटारिया ने ऑपरेटर्स को दिए टैबलेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर, हर जिले में लागू होगी योजना

रायपुर, 10 अप्रैल 2025/भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना के अंतर्गत, देश के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ने की पहल को और सुदृढ़ बनाने हेतु, अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जाएगा।

यह कदम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी ढंग से प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। आधार कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, और वित्तीय सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थ ऑपरेटर्स को LMS (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) और NSEIT (नेशनल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स टेस्ट) परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, जिसके लिए प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है | अब तक 6 स्वास्थ्य संस्थानों के ऑपरेटर्स ने इन मानकों को पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के हाथों सफल उम्मीदवारों को टैबलेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर उपकरण प्रदान किए गए हैं।

योजना के तहत, प्रत्येक संस्थान में CELC (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) किट (एंड्रॉइड टैबलेट और फिंगरप्रिंट डिवाइस) की व्यवस्था की गई है, जो आधार पंजीकरण को तीव्र और सुगम बनाएगी। योजना की प्रगति की आयुक्त एवं संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ सुश्री प्रियंका शुक्ला द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। संस्थानों से प्राप्त डेटा का UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। शीघ्र ही यह योजना राज्य के सभी जिलों के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लागू की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles