LIVE UPDATE
Trending

CG-मंत्री ने रोका काफिला, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, दिखाई मानवता

अंबिकापुर, 8 जून 2026। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की मदद की। मंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर न केवल घायलों का हाल जाना, बल्कि उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में दो युवक घायल होकर सड़क पर पड़े थे। उसी दौरान रायपुर से लौट रही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला वहां से गुजर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
सुकमा में विकास कार्यों की समीक्षा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मिशन अमृत और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश
सुकमा में विकास कार्यों की समीक्षा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मिशन अमृत और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश
June 8, 2026
सुकमा, 8 जून 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के चौथे दिन सुकमा में चल रहे महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क पर घायल युवकों को तड़पता देख मंत्री ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से संपर्क कर घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंत्री की तत्परता और संवेदनशीलता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि के मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, सोशल मीडिया पोस्ट और कथित झूठी FIR को लेकर जांच की मांग
अमित जोगी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, सोशल मीडिया पोस्ट और कथित झूठी FIR को लेकर जांच की मांग
June 8, 2026
रायपुर, 8 जून 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों को भेजने के बाद दूसरी गाड़ी से रवाना हुईं मंत्री

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुछ समय तक मौके पर ही रहीं। बाद में उनके लिए दूसरा वाहन बुलाया गया, जिसके बाद वे अपने गृहग्राम बीरपुर, जिला सूरजपुर के लिए रवाना हुईं।

उधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की हालत फिलहाल स्थिर है।

ये खबर भी पढ़ें…
BMO Suspended: नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डॉ. एन.के. टंडन तत्काल प्रभाव से निलंबित, राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई
BMO Suspended: नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डॉ. एन.के. टंडन तत्काल प्रभाव से निलंबित, राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई
June 8, 2026
रायपुर, 8 जून 2026। राजनांदगांव  में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही के मामले में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री की इस संवेदनशील पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग उनके मानवीय व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *