LIVE UPDATE
Trending

CG DEO SUSPEND NEWS : 4 डीईओ निलंबित ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में की घोषणा, खरीदी में गड़बड़ी का मामला…चार जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र में आज स्कूल शिक्षा विभाग में गड़बड़ा का मुद्दा उठा। कोरोना काल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिना निविदा सामग्री खरीदने का मामला सदन में उठा. सदन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल में खरीदी में गड़बड़ी के मामले में 4 जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। स्कूल शिक्षा मंत्री ने तत्कालीन सूरजपुर, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर जिला के शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में निलंबित करने की घोषणा की |

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर के सीधे क्रय किए जाने का प्रश्नकाल में मामला उठाते हुए सवाल किया कि क्या छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम में एनसीसीएफ, नेकाफ, केंद्रीय भंडार और स्व सहायता समूह से बिना निविदा खरीदी करने की छूट दी गई है? मुझे जानकारी है कि करीब 50 करोड़ रुपए की सामग्री की ख़रीदी की गई है. क्या इसकी जांच की जाएगी?

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सरकारी नौकरी: 1484 पदों पर होगी वनरक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगी परीक्षा की तारीख
CG-सरकारी नौकरी: 1484 पदों पर होगी वनरक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगी परीक्षा की तारीख
May 14, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि करीब 36 करोड़ रुपए की खरीदी हुई है. जो छूट लेनी चाहिए थी, वह छूट नहीं ली गई. नियमों का पालन नहीं किया गया. सूरजपुर, मुंगेली, बीजापुर, कोंडागाँव जैसे जिलों में खरीदी की गई. सूरजपुर ज़िले में 11 करोड़ 36 लाख, मुंगेली में 99 लाख 95 हज़ार, बस्तर में 20 करोड़ 47 लाख, बीजापुर में 55 लाख 4 हजार और कोंडागाँव में 3 करोड़ रुपए की ख़रीदी की गई थी.

इस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वीकार की कोरोना कल के समय कलेक्टर की अनुमति से यह खरीदी की गई थी करीब 36 करोड रुपए की खरीदी की गई है उन्होंने यह भी स्वीकार की इसमें भंडारण क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था उसकी जांच की गई थी, एक जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है दो पर जांच चल रही है बचे हुए 4 जिलों के शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है, विनोद राय, एल्मा, प्रमोद ठाकुर और राजेश मिश्रा को निलंबित किया.

ये खबर भी पढ़ें…
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 13 मई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

     

    ये खबर भी पढ़ें…
    CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
    CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
    May 14, 2026
    जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026 । जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भंवतरा...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    Related Articles