LIVE UPDATE

CG CM VISHNU DEV SAI LIVE : सीएम साय ने किसानों को दिया 37 सौ करोड़ से ज्यादा राशि, देखें कार्यक्रम का लाइव…

अटल सुशासन दिवस के अवसर पर आज सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण वितरित किया. अभनपुर विधानसभा के ग्राम बेंद्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया. साय ने स्टॉल पर मौजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने की. कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू, खुसवंत साहेब, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया. उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची. उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं. अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तक तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हमने किया.

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शर्मा ने कहा, अब 18 लाख गरीब परिवार को अपना आवास मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सुशासन दिवस यानी आज के दिन हमने किसानों को बोनस दिया जाएगा और अब किसानों को बोनस मिल चुका है. विजय शर्मा ने अटल जी की कविता को मंच से सुनाया. शर्मा ने कहा कि शत-शत मानव के हृदय जीतने का निश्चय, अटल जी की कविता की पंक्ति है. हमारी सरकार का भी संकल्प है शत शत मानव के हृदय जीतने का.

देखें लाइव –

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=RArTuamUvwQ?feature=oembed]

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles