Trending

CG-ब्रेकिंग : कस्टम मिलिंग घोटाले में ED की दबिश, कारोबारी कैलाश रूंगटा और प्रमोद अग्रवाल के कई ठिकानों पर दबिश, पूरी रात चलती रही कार्रवाई


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईडी की दबिश जारी है। कस्टम बिल्डिंग को लेकर लगातार अब शिकंजा कसा जा रहा है, इस कड़ी में ईडी की टीम तीसरी बार छत्तीसगढ़ राइस मिलर एसोसिएसन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास पर पहुंची है. एक दिन पहले इसी कड़ी में गुरुवार की शाम भी ईडी ने रायपुर राइस मिल से जुड़े कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के तीन स्थानों पर दबिश दी थी ।

बता दें कि ईडी की टीम ने पहले भी कैलाश रूंगटा के ठिकानों पर कस्टम मिलिंग के माध्यम से राज्य सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने समेत हवाला कारोबार से जुड़े मामले की छानबीन करते हुए दबिश दे चुकी है. ईओडब्ल्यू/ एसीबी ने ईडी की रिपोर्ट के बाद कस्टम मिलिंग घोटाले के मामले में धारा 409, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया है.

ईडी ने गुरुवार की देर शाम रायपुर-दुर्ग में दबिश दी। रायपुर राइस मिल से जुड़े कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई।ED ने दुर्ग में एक कारोबारी के दो स्थानों पर कार्रवाई की। आपको बता दें कि पूर्व एमडी मनोज सोनी, जो फिलहाल जेल में है, दुर्ग का कारोबारी बताया जा रहा है।दो स्थानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 3 स्थानों पर काम चल रहा है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp