LIVE UPDATE

CBSE बोर्ड ने पटना के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का दिया आदेश, जानिए क्या थी वजह

केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजधानी पटना जोन के कुल 36 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है. सीबीएसई बोर्ड ने इन 36 स्कूलों को जल्द से जल्द बंद करने का आदेश दिया है. जिसमें कुल 26 स्कूल बिहार और कुल 10 स्कूल झारखंड की है. साथ ही बोर्ड ने स्कूलों की जिलावार सूची ऑफिशियल पोर्टल पर डाल दिया है. बोर्ड ने सभी अभिभावकों को सूचित कर दिया है कि इन स्कूलों में अपने बच्चों को एडमिशन नहीं दें.

इन कारणों से रद्द की गई है 36 स्कूलों की मान्यता

सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, ये स्कूल सालों से चल रही है. जहां सैंकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. लेकिन जांच के बाद पाया गया है कि इन स्कूलों में कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है. छात्रों को किसी तरह की सुविधा नहीं दी जाती है. साथ ही मोटी फीस भी ली जाती थी. बोर्ड ने इन कई कमियों के कारण इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है. बोर्ड के पास इन स्कूलों की शिकायत पहले भी कई बार आ चुकी थी. जिसके बाद बोर्ड ने जांच करने का आदेश दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 36 स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का क्या होगा

रिपोर्ट के मुताबिक, इन 36 मान्यता रद्द स्कूलों से कुल 7200 छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म भरा है. इसलिए बोर्ड ने इन छात्रों के कारण यह फैसला लिया है कि दसवीं 2024 बोर्ड परीक्षा तक स्कूलों की मान्यता खतम नहीं होगी.

इन स्कलों पर भी की जाएगी कार्रवाई

  • जिस स्कूल में बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा.
  • जिस स्कूल में सीट से ज्यादा छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा.
  • जिस स्कूल में क्लास नहीं चलाई जाएगी.
  • जिस स्कूल में छात्रों के लिए पूरी सुविधा नहीं होगी.
  • जो स्कूल आधूरे कागजात के दम पर चल रही है. इसके अलावा कई और शर्त और नियम जारी किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles