LIVE UPDATE

कैबिनेट मंत्री रामविचार ने विधिवत पूजा अर्चना के कर संभाला पदभार, जानिए क्या कहा

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में शत-प्रतिशत योगदान देगा

रायपुर। कैबिनेट मंत्री नेताम ने सोमवार को मंत्रालय के रूम नंबर एम 3/1 में विधिवत पूजा अर्चना के साथ आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। इस दौरान उनकी पत्नी पुष्पा नेताम, पुत्री निशा नेताम कृषि मंत्रालय के सचिव कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2003 से 2013 तक नेताम के पास आदिम जाति विकास राजस्व, गृह जेल, उच्च शिक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास जल संसाधन जैसे विभागों का प्रभार था। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री नेताम ने कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद छत्तीसगढ़ केआदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देगा। यह लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के किसानों एवं जनजातीय वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा तथा प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों समेत सभी नागरिकों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देगा। ऐसा विश्वास दिलाता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles