LIVE UPDATE

CM Sai Cabinet Meeting : आज नहीं कल होगी साय कैबिनेट की बैठक : अरुण, विजय, बृजमोहन समेत 5 मंत्री जयपुर दौरे पर, कल महतारी वंदन योजना, धान का 3100 रुपए भुगतान समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट की बैठक आज यानी 2 जनवरी को आयोजित नहीं होगी. यह बैठक अब बुधवार को मंत्रालय में होगी. प्रदेश के पांच मंत्री आज जयपुर बुलाए गए हैं। जहां सभी भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की बैठक रखी गई है। इस बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से वरिष्ठतम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा, केदार कश्यप के साथ एक और मंत्री जा रहे हैं। ये सभी चार्टर्ड प्लेन से जा रहे हैं । वे सभी देर रात या कल सुबह आएंगे। इस बैठक की वजह से आज की कैबिनेट कल तक स्थगित कर गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली कैबिनेट है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जाएंगे. साय सरकार सीबीआई के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हटा सकती है. साय कैबिनेट की ये पहली विस्तारित बैठक होगी। हालांकि इससे पहले जो दो कैबिनेट हुई थी, वो संक्षिप्त बैठक थी। मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगायी गयी थी, जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
April 11, 2026
भिलाई, 11 अप्रैल 2026। भिलाई के चर्चित कथित MMS मामले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद ये पहली कैबिनेट होगी। इस बैठक में मोदी की गारंटी और मिशन 100 डेज को लेकर अहम फैसले होंगे। माना जा रहा है कि कल होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार धान के बोनस को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार में आने से पहले धान का प्रति क्विंटल 3100 की दर से भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को समर्थन मूल्य में ही भुगतान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles