Breaking : मंत्री रविन्द्र चौबे का पहला मेडिकल बुलेटिन जारी, तबीयत में पहले से सुधार…अभी भी किडनी का फंक्शन ठीक नहीं, देखिये डा. गोयल ने क्या कहा मेडिकल रिपोर्ट में
मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है, अस्पताल में भर्ती के बाद डॉक्टरों की टीम ने पहला मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, जिसमें स्थिति पहले से बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य में बहुत बेहरत सुधार नहीं बताया जा रहा है ।पीजीआई अस्पताल के कार्डिक विभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गोयल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 24 घंटे पहले जब रविन्द्र चौबे को लाया गया था, तब स्थिति काफी खराब थी, लेकिन 24 घंटे में तबियत में काफी सुधार हुआ है।कार्डिक विभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गोयल ने बताया कि मल्टी आर्गन फेल्योर की भी बातें आ रही थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में उन्होंने काफी इम्प्रूव किया है। वो पूरी तरह होश में हैं और लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। डा गोयल के मुताबिक अभी भी उनके किडनी का फंक्शन ठीक नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...








