BJP प्रदेश प्रभारी पहुंचे रायपुर….लोकसभा संभावित प्रत्याशियों के नाम करेंगे तय…. आधे से ज्यादा सांसदों की कट सकती है टिकट….आज और कल सभी संभाग में लेंगे मैराथन बैठक


बीजेपी होली से पहले प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है | प्रदेश के सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन करने के लिए बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन छत्तीसगढ़ पहुंच चुके है | वे अपने दो दिवसीय दौरे में प्रदेश के सभी संभागो के नेताओं और कार्यकर्तांओं के साथ बैठक लेकर प्रत्याशियों के लिस्ट तैयार करेंगे |

प्रदेश प्रभारी अनिल जैन आज बुधवर की सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद सीधे वे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए | जहा पर वे बस्तर लोकसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से टिकट को लेकर चर्चा करेंगे | संभावित प्रत्याशियों के नाम लिस्ट तैयार कर प्रदेश प्रभारी पार्टी हाई कमान को सौपेगा |

वही बस्तर लोकसभा में बैठक लेने के बाद प्रदेश प्रभारी को रायगढ़ और अम्बिकापुर में भी बैठक करेंगे जहा पर वे पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करेंगे |

अगले दिन गुरुवार को प्रदेश प्रभारी अनिल जैन बिलासपुर आएंगे जहा पर वे बिलासपुर संभाग के नेताओं से प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेंगे | बिलासपुर में बैठक लेने के बाद प्रदेश प्रभारी जैन दोपहर को बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे | जहा पर वे रायपुर बीजेपी कार्यालय में अपर्ति के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक लेंगे | सभी संभागों से मिले संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp