LIVE UPDATE

Bilaspur News : बिलासपुर में मलेरिया-डायरिया का कहर, अब तक 5 सौ से ज्यादा केस, 4 लोगों की मौत, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

Bilaspur News. कोटा क्षेत्र के आसपास गावों में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ते जा रहा है, मलेरिया से जहा कल दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, वही कंदई पारा में डायरिया के काफी संख्या में मरीज मिले है , कल शुक्रवार को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 मरीजों को भर्ती किया गया ।

बता दें कि कोटा क्षेत्र में 54 गावों में मलेरिया के प्रकोप बढ़ता जा रहा है, मलेरिया और डायरिया को रोकने में स्वास्थ्य विभाग को काफी मुश्किलों की सामना करना पढ़ रहा है, जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता फ़ैलाने के बाद भी मलेरिया और डायरिया के मरीज बढ़ रहे है, कोटा में मलेरिया से अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है, वही 14 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा क्षेत्र में मलेरिया से चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच्चा हुआ है, वही ग्रामीणों में भी मलेरिया को लेकर दहशत बनी हुई है, पिछले तीन दिनों के भीतर कोटा के आमागोहन, टांटीधार, करवा, कुरदर, खोंगसरा, टेंगनमाड़ा, कारमाटी, लमेर में मरीज मिल चुके हैं। वही मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है ।

रतनपुर के खूंटाघाट क्षेत्र के कंदई पारा में डायरिया मरीज मिले है,खुटाघाट गांव में दूषित पानी पीने की वजह से पांच लोगों को डायरिया हो गया है, खुटाघाट के अलावा रतनपुर के नेवसा, महामायापारा, रानीगांव, लखराम और कलमीटार में भी मरीज मिले है, वहीं अस्पताल में कुल 17 मरीज भर्ती हैं. इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है, 30 बेड वाली स्वास्थ्य केंद्र में 40 मरीजों को भर्ती किया गया है , वही एक बेड में तीन-तीन मरीजों को लिटाए गए है, बताया जा रहा है की स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 दिनों के भीतर 8900 घरो का सर्वे किया गया है ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles