Trending

CG में नकली Gold Flake का बड़ा खेल बेनकाब, 18 हजार सिगरेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। नकली दूध, पनीर और खाद्य तेल की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब नकली सिगरेट के कारोबार का भी खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार नकली Gold Flake Premium सिगरेट बरामद की हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा मार्केट स्थित SSD Traders में आईटीसी लिमिटेड के Gold Flake Premium ब्रांड की पैकेजिंग और नाम से मिलते-जुलते नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। आईटीसी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

2 लाख से ज्यादा का नकली माल बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने दुकान से 18 हजार नकली सिगरेट के अलावा नकली पैकेजिंग सामग्री भी बरामद की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त सिगरेट के दो अलग-अलग स्टॉक मिले हैं, जिनमें 12 हजार और 6 हजार नग शामिल हैं।

शिकायत के बाद खुला नकली सिगरेट का खेल

दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि दुकान पर कंपनी के Gold Flake Premium ब्रांड की हूबहू नकल कर तैयार किए गए उत्पाद बेचे जा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर जांच और साक्ष्य जुटाए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेगा सप्लाई नेटवर्क

पुलिस ने मामले में विशाल जसवानी और निखिल सिहानी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट कहां से मंगाई जाती थी, इसकी सप्लाई कौन करता था और दुर्ग के अलावा किन-किन इलाकों में इसे खपाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकली ब्रांड की पैकेजिंग के जरिए असली उत्पाद जैसा दिखाकर आर्थिक लाभ कमाने के इस मामले ने बाजार में बिक रहे ब्रांडेड उत्पादों की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp