Big Breaking : बिलासपुर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, हटाए गए ASP नीरज चंद्राकर, PHQ अटैच


बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने वाले पुलिस अफसर के खिलाफ रमन सरकार सख्ती बररते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है | उन्हें पीएचक्यू रायपुर अटैच कर दिया गया है । मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सूरजपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह  जानकारी दी ।

बता दें आज मुख्यमंत्री रमन सिंह अटल विकास यात्रा के सिलसिले में सरगुजा प्रवास पर है । गुरुवार को सुबह उन्होंने सूरजपुर में पत्रवार्ता करते हुए कहा कि लाठीचार्ज में शामिल एएसपी अफसर को हटा दिया गया है | डॉ रमन ने बताया कि लाठीचार्ज की दण्डाधिकारी की जा रही है । ऐसे में जाँच प्रभावित हो सकती है, जिसे देखते हुए लाठीचार्ज के मामले में बिलासपुर के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर को वहां से हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया गया है ।

बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद लगातार कांग्रेस नेता दोषी अफसर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे | इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने एडिशनल एसपी को पीएचक्यू अटैच कर दिया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp