Big Breaking : आधी रात एक बार फिर बदले गए अफसर, दो जिले समेत EOW के SP बदले!..…धमतरी SP रजनेश को नारायणपुर का जिम्मा, सोमावार भेजे गए धमतरी, एलेसेला होंगे EOW के SP


राज्य सरकार ने आधा दर्जन आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल के बाद आधी रात तीन आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है ।

जारी आदेश के अनुसार धमतरी जिले के एसपी रजनेश सिंह को नारायणपुर का कमान सौंपा गया है, वहीँ पुलिस मुख्यालय में एआईजी बालाजी सोमावार को धमतरी एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। नारायणपुर एसपी आइके एलेसेला को ईओडब्लू का एसपी बनाया गया है।

भूपेश सरकार के बनने के बाद लगातार प्रशासनिक कसावट लाने अफसर बदले जा रहे हैं, आगामी दिनों कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी बदलने की संभावना जताई जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp