LIVE UPDATE

Bharat Jodo Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ के 7 जिलों गुजरेगी राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़…Congress ने जारी किया रूट मैप…

Bharat Jodo Nyay Yatra Root Plan : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (RAHUL GANDHI ) मणिपुर से न्याय पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। राहुल (RAHUL)की पदयात्रा छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीट से गुजरेगी। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाली चार लोकसभा व सरगुजा संभाग की एकमात्र लोकसभा सीट से उनकी यात्रा गुजरेगी। प्रदेश के 7 जिलों से राहुल गाँधी की यात्रा गुजरेगी |

14 फ़रवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, 19 फ़रवरी के आसपास राहुल गाँधी की यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी |  रायगढ़ से प्रवेश करने के बाद जांजगीर चांपा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर  होते हुए बलरामपुर से वाराणसी रवाना हो जाएगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जहां हार से हताश कार्यकर्ताओं को रीचार्ज करने की कोशिश करेगी। वहीं पांच सीटों पर सीधा फोकस भी होगा। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों और भारत न्याय यात्रा को लेकर 4 जनवरी को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप

पहले चरण में गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों को कवर करते हुए लगभग 4,500 किलोमीटर की यात्रा की, इस बार वह 14 राज्यों को कवर करते हुए 6,200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा का माध्यम बस और पैदल यात्रा मार्ग होगा। यात्रा में शामिल होने वाले राज्यों में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश के मालवा और ग्वालियर चंबल संभाग से होकर निकलेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश के दो संभाग से निकलेगी। राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के जिले मुरैना में प्रवेश करेगी यात्रा। उज्जैन, रतलाम , झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा यात्रा जाएगी। मध्यप्रदेश में 7 दिन में 9 जिलों और 6 लोकसभा सीटों को यात्रा कवर करेगी। मुरैना, ग्वालियर, गुना-शिवपुरी, राजगढ़, उज्जैन, रतलाम-झाबुआ लोकसभा कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप

मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
• असम | 833 किमी | 17 जिला
• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
• बिहार | 425 किमी | 7 जिला
• झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
• उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
• छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
• उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
• मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
• राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
• गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
• महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/INCIndia/status/1742869845165982136#

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Related Articles