LIVE UPDATE

Balrampur News : पंचायत सचिव के अवैध अतिक्रमण पर चला साय सरकार का बुलडोजर, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई चल रही है। बता दें, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरतीखुर्द में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।

बता दें कि, बलरामपुर जिले के बरती खुर्द के मिडिल व प्राथमिक स्कूल परिसर में कई वर्षों से एक पंचायत सचिव ने अवैध रूप से घर बनाया था। जिसका लगातार विरोध ग्राम पंचायत जा रही थी। वहीं, नगर तहसील के अतिक्रमण को हटाने का आदेश प्रशासन के द्वारा पारित कर दिया है। जिसके बाद तहसीलदार व स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए, वाड्रफनगर तहसीलदार ने बताया कि, लंबे समय से यह प्रकरण तहसील न्यायालय में चल रहा था, जिस पर प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की गई है। उक्त व्यक्ति द्वारा विद्यालय परिसर में कई वर्षों से अतिक्रमण किया गया था और कई बार समझाइश देने के बावजूद भी वह नोटिस लेने से भी मना कर देता था। अंततः न्यायालीन प्रक्रिया के तहत अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और विद्यालय परिसर को मुक्त किया गया है।

बताते चलें कि, इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कोरबा नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। टायर दुकान की आड़ में कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलते ही प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles