बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, प्रदर्शन में हुए थे शामिल, कल पुछताछ के लिए बुलाया


बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजा है, पुलिस ने घटना के सन्दर्भ में पूछताछ के लिए विधायक देवेंद्र यादव को 9 जुलाई को थाना बुलाया है, अभी तक इस मामले में 156 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है |

पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए विधायक देवेन्द्र यादव को 9 जुलाई सुबह 10 बजे थाना में उपस्थित होने को कहा है, इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि आपके अनुपस्थित का असहयोग माना जायेगा, विधायक देवेंद्र यादव घटना के दिन कुछ पल के लिए घटना स्थल पर सभा में शामिल हुए थे, बता दें कि पुलिस द्वारा हाल ही में युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे को रेलवे स्टेशन में उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार किए थे, वे दोनों महाराष्ट्र भाग रहे थे ,

 

नेताओं की उपस्थिति पर उठ रहे है सवाल
बलौदा बाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। इस दौरान तीनों मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि मामले की न्यायिक जांच की बात कही था उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस के नेताओं पर भी कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp