LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में फिर बवाल : धर्मगुरु के आश्रम में लाठी-डंडा, बम फटाका लेकर घुसे बदमाश,फेंके जलता बम और की जमकर पत्थरबाजी,11 आरोपी गिरफ्तार, आश्रम में पुलिस बल तैनात

छतीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार की रात फिर एक घटना होने से बवाल मच गया, उपद्रवियों ने दामाखेड़ा में कबीर पंथ प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी की, बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने बम फटाका, लाठी और डंडा लेकर आश्रम में पहुंचे और बम फोड़ते हुए गाली गलौच की। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में आश्रम पहुंचे। आश्रम में पुलिस सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामाखेड़ा में कबीर पंथ प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार की देर रात दुर्गेश देवांगन, प्रताप साहू समेत 11 लोगों ने जबरदस्ती आश्रम में घूसकर गाली गलौच करते हुए आश्रम में बम फटाका फोड़ने के साथ पत्थरबाजी की, इस बात की शिकायत प्रकाश मुनि साहेब ने पुलिस से की।

ये खबर भी पढ़ें…
वीडियो वायरल करने की धमकी, एक लाख की डिमांड; आरक्षक का भयादोहन…एक पुलिसकर्मी, दो कथित पत्रकारों समेत 4 पर जुर्म दर्ज
वीडियो वायरल करने की धमकी, एक लाख की डिमांड; आरक्षक का भयादोहन…एक पुलिसकर्मी, दो कथित पत्रकारों समेत 4 पर जुर्म दर्ज
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026 । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षक से कथित रूप से एक साल पुराने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी संख्या पुलिस बल तैनात की गई है, वही घटना की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कबीर पंथ गुरु प्रकाश मुनि साहेब की शिकायत पर पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है, इस मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वही बताया जा रहा है की इस मामले में सरपंच पति फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, वही दामाखेड़ा आश्रम में पुलिस बल तैनात की गई है। अभी मामला शांति पूर्ण और स्थिति नियंत्रण में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, मातृका नर्सिंग होम के डायरेक्टर और डॉक्टर को नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन संचालन की भी जांच
Bilaspur News; ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, मातृका नर्सिंग होम के डायरेक्टर और डॉक्टर को नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन संचालन की भी जांच
June 9, 2026
बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर सीएम साय; PM मोदी की बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल,  बस्तर के विकास पर रहेगा विशेष फोकस
दिल्ली दौरे पर सीएम साय; PM मोदी की बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल, बस्तर के विकास पर रहेगा विशेष फोकस
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दिल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

.

Related Articles