IAS अमिताभ जैन को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने,
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है, मुख्य सचिव अमिताभ जैन (1989 बैच आईएएस) अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा भी संभालेंगे। आपको बता दें कि राज्य नीति आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन एतदद्वारा अमिताभ जैन, भा.प्र.से. (1989), मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
ये खबर भी पढ़ें…

CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...

ये खबर भी पढ़ें…

IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...








