LIVE UPDATE

Chhattisgarh News; रिश्वतखोर BMO और बाबू गिरफ्तार: ACB की बड़ी कार्रवाई, बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh News; प्रदेश में एसीबी की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, इस बार एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के बाबू और बीएमओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, स्वास्थ्य विभाग के बाबू सूरज नाग स्टाफ नर्स से 2 साल के अध्यन अवकाश सेटलमेंट के एवज में 20 हजार रिश्वत ले रहा था, इसी दौरान एसीबी की टीम ने दबिश देकर क्लर्क सूरज नाग को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, इसी तरह एसीबी की टीम ने दंतेवाड़ा के बीएमओं को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीएमओं द्वारा ट्रेवल एजेंसी के बिल भुगतान के एवज में पैसों की मांग की जा रही थी। एक ही दिन में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीएमओं और क्लर्क पर एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Microsoft Server Down : ठहर गई दुनिया! Microsoft का सर्वर ठप…कहीं फ्लाइट्स रद्द, कहीं लेट, बैंक, रेलवे सर्विस ठप, मची अफरा-तफरी

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, शिक्षा विभाग के 40 से अधिक शिक्षक व कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस, देखिये लिस्ट
Bilaspur News : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, शिक्षा विभाग के 40 से अधिक शिक्षक व कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस, देखिये लिस्ट
April 21, 2026
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhattisgarh News; पहले प्रकरण में प्रार्थी नेमिका तिवारी, स्टॉफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम, गरियाबंद ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में शिकायत की थी, कि उसके द्वारा अध्ययन अवकाश स्वीकृति के लिये जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जो अग्रिम कार्यवाही हेतु संयुक्त संचालक (नर्सिंग), संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें सेक्टर-19 नवा रायपुर कार्यालय में लंबित था। फाईल को अगली प्रक्रिया के लिये आगे बढ़ाने हेतु कार्यालय का सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग के द्वारा 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहती थी, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहती थी। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 19.07.2024 को आरोपी सूरज कुमार नाग को उसके शासकीय आवास के पास से प्रार्थी से 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें ; बाइक से निकले कलेक्टर:  हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर ने बाइक से किया दौरा, अब डाक्टर्स-स्वास्थ्यकर्मी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव;  लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
April 21, 2026
धमतरी, 21 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरे प्रकरण में प्रार्थी सुनील कुमार नाग निवासी दंतेवाड़ा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी, कि उसके द्वारा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, दंतेवाड़ा में दो वाहन किराये पर चलवाई जा रही थी, जिसके बिलों का भुगतान जनवरी माह से कार्यालय में लंबित था। बिलों के भुगतान के लिये विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० वेणु गोपाल राव द्वारा 15 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 19.07.2024 को आरोपी डॉ० वेणु गोपाल राय को कार्यालय में प्रार्थी से 15 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, आज खरीदारी करने का अच्छा मौका

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
April 21, 2026
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026/बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि एसीबी की टीम इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी तेजी से कार्रवाई कर रही, प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले धमतरी में एसीबी ने एक और भ्र्ष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, धमतरी में कब्जा जमीन मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने नायब तहसीलदार को पकड़ा था, धमतरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार खीरसागर बघेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था ।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, इस पदों पर होगी भर्ती, पीएससी और व्यापमं को जाएगा प्रस्ताव

 

 

Related Articles