LIVE UPDATE

रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक मिलेगी एसी सिटी बस सेवा : रायपुर से शुरू हुई आठ AC बसें, 100 रुपये होगा किराया, जानिए किन रूट से होकर चलेगी

स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया है। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

मंगलवार 25 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट से पहली वातानुकूलित सिटी बस ( Air Conditioned City Bus) दुर्ग के लिए रवाना की गई, जबकि दुर्ग से सुबह साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए बस रवाना की गई। एयरपोर्ट से यह बस तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयरपोर्ट से चलने वाली ये बसें सुबह साढ़े आठ, सवा दस बजे, दोपहर ढाई और शाम साढ़े छह बजे छूटेंगी, जबकि दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए यह बसें सुबह 7:50 बजे, सवा ग्यारह बजे, दोपहर 12:50 बजे, और शाम 4:45 बजे पर छूटेंगी। इस बस के चलने से दुर्ग से एयरपोर्ट तक आने जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेंगी। इस बस में एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपये और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया एक सौ रुपये होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles