LIVE UPDATE

AAP ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, अब तक 76 प्रत्याशियों के नाम पर लग चुकी है मुहर!….प्रदेश प्रभारी ने कहा – बाकि सीटों पर प्रत्याशी का फैसला जल्द

प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कसते दिखाई दे रही है | प्रदेश के सभी पार्टियों से पहले आम आदमी ने आधे से ज्यादा विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुके है | आज प्रदेश प्रभारी ने अपने 6 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किये | इस पहले पार्टी ने 76 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए थे  | आम आदम पार्टी पूरे 90 विधानसभा में प्रत्याशी उतारने वाले है | अभी उनका16 और नामों की घोषणा होना बाकी है |
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने आज  प्रेस कांफ्रेंस में 6 प्रत्याशियों  के नाम घोषित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है | उनकी पार्टी लगभग 35 सीटों से प्रदेश के सभी पार्टियों से आगे चल रही है | दूसरे नम्बर पर कांग्रेस है और तीसरे नम्बर बीजेपी चल रही है | आम आदमी पार्टी ने अभी तक 74  विधानसभा के प्रत्याशियों  के नाम जारी कर चुके है | आज जारी किये गए 6 प्रत्याशियों के नाम जिनमें है तेजेन्द्र कुमार जो कुरुद से लड़ेंगे, नवागढ़ से अंजोर दास घृतलहरे और कसडोल से पुरूषोत्तम सोनवानी, छोटेलाल तिर्की लड़ेंगे प्रतापपुर से लोरमी से महेंद्र सिंह ठाकुर और वैशाली नगर से अंजुला भार्गव |
दिल्ली के तर्ज पर डोर-टू-डोर प्रोग्राम 

प्रदेश प्रभारी रॉय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव दिल्ली के तर्ज पर लड़ी जाएगी |आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 15  सितम्बर से जनता के घर घर जाकर उनसे वोट मागेंगे  | उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता घरों में वोट मांगने के साथ ही उस घर से एक रूपए,एक वोट और एक सदस्य भी मांगेंगे | बता दें कि पिछले दिनों दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई दिल्ली के विधायक अलका लांबा ने भी कहा था कि  छत्तीसगढ़ में भी दिली के तर्ज पर चुनाव लड़ा जायेगा | कार्यकर्ता जनता के घर जाकर उनसे वोट मांगेंगे |

सरकार पर जमकर बरसे 

प्रदेश प्रभारी रॉय ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है  जबकि यहां तो कोई विकास हुआ ही नहीं है | प्रदेश में युवा बेरोजगार है, महिला असुरक्षित है,20 हजार किसानों ने आत्महत्या की है तो ये विकास नहीं केवल विनाश है | स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का बयान बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है | डेंगू से प्रदेश में एक बाद एक लोगों की मौत हो रही है| लेकिन सरकार डेंगू को काबू में करने के बजाय इस तरह  के बयान दे रहे है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles