LIVE UPDATE

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड यूजर्स को UIDAI ने दी बड़ी राहत, अब इस तारीख तक करा सकेंगे फ्री अपडेट

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड होल्डर्स के लिए शनिवार को बड़ी खबर आई , दरअसल, आधार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया या UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन (Free Aadhaar Update Deadline) बढ़ा दी है और अब इस काम को 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में कराया जा सकता है. ये डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, लेकिन अथॉरिटी ने इसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

आज खत्म होने वाली थी डेडलाइन
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 10 साल से ज्‍यादा समय पहले बनवाए गए आधार कार्ड (Aadhaar Cad) को फ्री में अपडेट करवाने की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है. इससे पहले भी इस फ्री में इस काम को कराने की लास्ट डेट को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले इसे 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था और फिर इस लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ाते हुए 14 सितंबर तक कर दिया गया था. वहीं शनिवार को इसमें एक और इजाफा किया गया और अब आधार कार्ड यूजर्स तीन महीने और यानी 14 दिसंबर तक ये काम बिल्कुल फ्री में करा सकते हैं.UIDAI ने सोशल मीडिया (Social Media) पर ये जानकारी शेयर की और एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।

Chhattisgarh News: CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छुट्टी की बदली तारीख: 17 सितम्बर की जगह अब इस तारीख को रहेगा अवकाश…GAD ने जारी किया आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डेडलाइन खत्म होने के बाद लगेगा इतना चार्ज
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की इस तय डेडलाइन (Aadhaar Update Deadline) के बाद आपको ये जरूरी काम करने के लिए यूआईडीएआई द्वारा तय चार्ज देना होगा, जो 50 रुपये है. खास बात ये है कि यूआईडीएआई द्वारा दी जा रही आधार कार्ड अपडेट करने की यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar Portal पर उपलब्ध है।

Aadhaar Card Update: ऐसे ऑनलाइन डिटेल अपडेट करें
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें.
होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर जाएं और रजिस्‍टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का यूज करके लॉग इन करें.
इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और अगर डिटेल सही है, तो सही वाले बॉक्‍स पर टिक करें.
डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्‍तावेज सेलेक्‍ट करें और डॉक्‍यूमेंट अपलोड कर दें.
यह दस्‍तावेज जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ के रूप में अपलोड किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अपडेट के लिए जाना होगा सेंटर
जैसा कि बताया कि फ्री आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन मिल रही है. आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होगा. इस बीच ध्यान रहे कि कुछ ऐसे अपडेट भी हैं, जिन्हें ऑनलाइन नहीं, बल्कि सेंटर पर जाकर कराना होगा. इनमें अगर आपको आइरिस या बायोमेट्रिक डाटा अपडेट कराना है. तो फिर इसके लिए आधार सेंटर जाना होगा।

Related Articles