LIVE UPDATE

Aadhar Card Update : घर बैठे फोन से फ्री में ऐसे करें आधार अपडेट, 30 जून के बाद UIDAI लेगी चार्ज, जानिए पूरा प्रोसेस

30 जून के बाद UIDAI की ओर से आधार अपडेट पर 50 रुपए चार्ज लिया जाएगा

Aadhar Card Update : जिन लोगों के पास आधार कार्ड और वो 10 वर्ष से पुराना हो चुका है तो उसको 30 जून से पहले अपडेट कराना जरूरी है। UIDAI की तरफ से 30 जून तक आधार अपडेट कराना निशुल्क किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद UIDAI की और से आधार अपडेट पर 50 रुपए चार्ज लिया जाएगा। ऐसे में 30 जून से पहले अपना आधार अपडेट करने में फायदा है। अभी आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे लोगों के लिए जरूरी है आधार अपडेट

Aadhar Card Update  ज्यादातर नागरिक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के मोबाइल नंबर व एड्रेस में कोई बदलाव नहीं है, उनको भी आधार को अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा 10 साल पहले के जिन बच्चों की फोटो लगी है, आइरिस और फिंगरप्रिंट जैसी बायोमैट्रिक डिटेल्स में बदलाव हो चुका है उनका भी आधार अपडेट करना जरूरी है। आपको बता दें कि आधार केंद्रों के अलावा प्रत्येक डाक घर में आधार केंद्र स्थापित किए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधार अपडेट इसलिए है जरूरी

आज के समय में आधार कार्ड की बैंकिंग, एजुकेशन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल इंश्योरेंस, सरकारी अस्पतालों में चेकअप करवाने सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरत पड़ती है। यदि आपके आधार में किसी तरह की गलती है अथवा पुराने आधार कार्ड में दिया एड्रेस चेंज हुआ है, जन्मतिथि में कमी है तो उनको अपडेट करना जरूरी है।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट

— सबसे पहले UIDAI की Website https://uidai.gov.in ओपन करें और मेरा आधार टैब पर क्लिक करें।
— इसके बाद अपडेट योवर सर्विस विकल्प चुनें, अपडेट एड्रेस इन योवर आधार लिंक खोलें।
— लॉगिन करने के बाद एड्रेस अपडेट का ऑप्शन दिखेगा जिसमें नई डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
— अगर फ्री सेवा आपके लिए नहीं है, तो फीस पेमेंट का ऑप्शन आएगा, इसके बाद सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जनरेट होगा
— इस नंबर से आप आधार अपडेट की रिक्वेस्ट ट्रैक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles