LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक : प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी शामिल, रायपुर में केन्द्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी कर रहे मीटिंग

Election Commission Meeting राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग की बैठक शुरू, सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी होंगे शामिल...

भारत निर्वाचन आयोग की बैठक शुरू हुई। विस चुनाव की तैयारियों को लेकर रायपुर में बैठक हो रही है। सभी जिलों के कलेक्टर और SP बैठक में शामिल है। दो दिनों तक लगातार ये बैठक चलने वाली है जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल होने विधानसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम गुरूवार को रायपुर पहुंची। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी आज और कल दो दिनों तक बैठकें लेंगे। जिसमें डीईसी हिरदेश कुमार,अजय भादू, आरके गुप्ता, एमके साहू, एनएन बुटोलिया शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 जून से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की होगी फर्स्ट लेवल चेकिंग
छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। अक्टूबर या नवंबर महीने में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। लिहाजा आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। 10 जून से 27 जून के बीच में लगभग 1,27,444 मशीनों का सीयू, बीयू और वीवीपैट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग होगी। इसका शेड्यूल में सभी 33 जिलों के लिए जारी किया गया है। मशीनों की चेकिंग के लिए हैदराबाद से 266 इंजीनियर बुलाए गए हैं, जिनके सहयोग से इनकी प्राथमिक जांच कराई जाएगी और ईवीएम को चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के ऑथराइज्ड प्रतिनिधियों के सामने प्राथमिक जांच की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles