LIVE UPDATE

“रन फॉर ग्रीन” को लेकर बिलासपुरियन्स में दिखा ज़बरदस्त क्रेज!….4 साल के अर्जुन से लेकर 94 वर्षीय दीवान ने लिया हरियाली का संकल्प….कलेक्टर दयानंद बोले “थैंक्स बिलासपुर”

बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद के एक प्रयास से फिर हजारों शहरवासियों के हराभरा बिलासपुर की परिकल्पना को पर लगते नजर आ रहा है । कलेक्टर के आव्हान पर बिलासपुर के सैकड़ों लोग सड़कों पर रन फॉर ग्रीन बिलासपुर के लिये दौड़ पड़े। क्या बच्चे क्या बड़े सभी सड़कों पर दौड़कर वृक्षारोपण का संदेश देते नजर आए। उत्साह का आलम ये था कि 4 साल के बच्चे से लेकर 94 साल तक के लोगों ने दौड़ में भाग लिया। पूरी दौड़ के दौरान नागरिकों में इतना उत्साह था कि लोग वृक्षारोपण के नारे लगाते, तो स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थामे तख्तियों के माध्यम से हरियाली के प्रति जागरूकता के स्लोगन से लोगों को संदेश दिया। जतिया तालाब के किनारे आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने पीपल के पौधे पर जल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

रन फ़ॉर ग्रीन बिलासपुर के लिए नेहरू चौक पर एकत्रित शहरवासी

रन फॉर ग्रीन बिलासपुर को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह था कि सुबह 7 बजे से ही नेहरू चौक में आमजन इकठ्ठा होने लगे। रेस शुरू होने से पहले नेहरू चौक में सिग्नेचर फॉर ग्रीन कैंपेन चलाया गया। नेहरू चौक में लगे होर्डिंग्स में सैंकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर वृक्षारोपण के प्रति संकल्प लिया। इस अवसर पर न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा ने जिला प्रशासन के मिशन ग्रीन बिलासपुर अभियान को शुभकामना देते हुए कहा कि नागरिकों से अपील करता हूं कि इस अभियान में जोर शोर से हिस्सा लें और पर्यावरण को हरा भरा बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेहरू चौक में सिग्नेचर फॉर ग्रीन कैंपेन चलाया गया

कलेक्टर श्री पी दयानंद ने कहा कि रन फॉर ग्रीन बिलासपुर महाअभियान के पहले दिन आज नागरिकों में जो ऊर्जा देखने को मिली है उससे मुझे पूरा विश्वास है कि हम 50 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे । उन्होंने कहा कि रन फिर ग्रीन बिलासपुर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ।
रन फॉर ग्रीन को हाईकोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, महापौर किशोर राय, कमिश्नर टी सी महावर, कलेक्टर पी दयानंद ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया और वे स्वयं दौड़ में शामिल हुए । नेहरू चौक से राजेन्द्र नगर चौक, अग्रसेन चौक होते हुए जतिया तालाब में दौड़ का समापन हुआ।

स्कूली बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से हरियाली के प्रति जागरूकता के स्लोगन से लोगों को दिया संदेश

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने जतिया तालाब और पत्रकार कॉलोनी में सड़क किनारे करीब 5 सौ पौधों को लगाया।
बता दें कि कलेक्टर पी दयानंद का यह महाभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा । जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधे लगाने के बाद सभी लोगों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन की अनोखी पहल पर सभी पौधों के ट्री गार्ड पर पौधा लगाने वाले नागिरकों के नाम लिखे जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर रेस में विजयी पांच प्रतिभागियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रन फ़ॉर ग्रीन बिलासपुर के लिए दौड़ लगाते कलेक्टर पी दयानंद

बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह

कार्यक्रम में बुजुर्गों ने भी बड़े उत्साह के साथ मिशन ग्रीन बिलासपुर अभियान में शामिल हुये । विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने भी सुबह 7 बजे से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

चार साल के बच्चे ने भी लगाई दौड़

रन फॉर ग्रीन के प्रति लोगों में इस कदर उत्साह था कि क्लास केजी वन के छात्र चार वर्षीय अर्जुन शर्मा ने भी हाथ में हरियाली के संदेश के साथ तख्ती पकड़कर दौड़ में शामिल हुआ। जिस पर कलेक्टर ने बच्चे को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और मंचासीन अतिथियों ने हौसलाफजाई की रन फॉर ग्रीन के प्रति लोगों में इस कदर उत्साह था कि क्लास केजी वन के छात्र चार वर्षीय अर्जुन शर्मा ने भी हाथ में हरियाली के संदेश के साथ तख्ती पकड़कर दौड़ में शामिल हुआ। जिस पर कलेक्टर ने बच्चे को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया

4 वर्षीय अनुज को सम्मनित करते बिलासपुर सांसद और कलेक्टर

रन फॉर ग्रीन बिलासपुर में सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ फरीहा आलम सिद्दकी, अपर कलेक्टर आलोक पांडे, सीएमचओ डॉ बी बी बोर्डे समेत सभी अधिकारी, एनसीसी कैडेट और आम नागरिकों ने दौड़ लगाई।

Related Articles