Big Breaking : मंत्री रविंद्र चौबे को लखनऊ से मेदांता शिफ्ट करने की तैयारी,CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश….मंत्री लखमा, डहरिया, विधायक शैलश पांडेय अस्पताल में मौजूद… परिजनों को ले जाने रायपुर पहुंचा चार्टर प्लेन


छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रविंद्र चौबे की अचानक तबियत खराब हो गई है, श्री चौबे को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ा है, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने अस्पताल के डॉक्टरों से रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की है, सीएम बघेल ने अपने प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को अस्पताल भेजा है, बताया जा रहा है कि स्थिति समान्य होने पर मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है | लखनऊ अस्पताल में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय उपस्थित हैं |

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रायबरेली में रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय चुनावी रैलियों में शामिल हुए, चौबे के करीबियों ने बताया कि शाम से ही रविंद्र चौबे की तबीयत कुछ खराब सी लग रही थी, वहीं सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता ले जाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. वहीं रायपुर से उनके परिजनों को ले जाने की तैयारी भी की जा रही है | कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की पत्नी, उनके बेटे और ओएसडी प्रवीण शुक्ला भी दिल्ली रवाना हो रहे हैं । AICC की तरफ से चार्टर प्लेन को रायपुर भेजा गया है, जहां से वो अब उड़ान भरने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं, उन्होंने डाक्टरों से भी बात की है |मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविन्द्र चौबे को शीघ्र ही मेदांता अस्पताल गुड़गांव शिफ्ट करने का निर्देश दिया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp