तबादला : CM सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिसोदिया समेत तीन पुलिस अफसरों का तबादला, भेजे गए परिवहन विभाग
छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने राज्यपाल के नाम से राज्य पुलिस सेवा के तीन पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है | जारी की गई सूची के अनुसार गोपी चंद को वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं अंशुमन सिसोदिया को भी वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। जबकि शोएब अहमद खान को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
बता दें कि अंशुमन सिसोदिया इसके पहले सीएम सुरक्षा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।










