देश - विदेश

मंत्री लखमा का एक और विवादित बयान…..सवालों के जवाब देते हुए पत्रकारों को कहा- आप RSS की भाषा बोल रहे हो….लड़वाने वाली…कांग्रेस पार्टी में ऐसा नहीं होता


प्रदेश में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज फिर अपने एक बड़ बोले बयान से सुर्खियों में आ गए है | दरअसल मंत्री लखमा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आप आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं। ये झगड़ा केवल आरएसएस में चलता है कांग्रेस पार्टी में नहीं।

मंत्री लखमा के इस बयान के बाद पत्रकारों ने पत्रकारों ने उनकी किसी भी प्रेस वार्ता के बहिष्कार की बात की है। पत्रकारों के इस रूप को देखकर मंत्री लखमा ने कहा कि मैं अपना बयान नहीं बदलूंगा। मैं आरएसएस को कह रहा था पत्रकारों को नहीं।

बता दें कि मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर के संकल्प शिविर में पहुचे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे जनहित मुद्द्दे से जुड़े कई सवलाल पूछे उन सवालों से तिलमिलाते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है, आप जो बोल रहे हैं वो आरएसएस की भाषा है, ये झगड़ा सिर्फ आरएसएस में चलता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp