देश - विदेश

इस पूर्व CM के घर CBI की रेड!….घर समेत 30 जगहों पर चल रही छापेमारी, अवैध जमीन आवंटन केस से जुड़ा है मामला


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है, सीबीआई की टीम दिल्ली और हरियाणा में उनके 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार हुड्डा के खिलाफ जमीन घोटाला के मामले में कार्रवाई की जा रही है |

बता दें कि आज शुक्रवार की सुबह सीबीआई ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुडा के रोहतक स्थित डीपार्क आवास पर भी छापेमारी की, बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भी आवास में ही मौजूद थे, इस दौरान किसी को भी आवास के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और न ही कोई बाहर आ सके | मिली जानकरी के अनुसार छापेमारी के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं |

ये है पूरा मामला
बता दें कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान हुड्डा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे, उसी दौरान भूखंड फिर से एजेएल को आवंटित किया गया था. हुड्डा व AJL पदाधिकारियों पर वर्ष 2005 में अवैध तरीके से भूखंड को फिर से आवंटित करने का आरोप है, पंचकूला के सेक्टर 6 में भूखंड संख्या सी-17 को 29 जून, 2005 को एजेएल को फिर से आवंटित किया गया था, यह भूमि करीब 3,360 वर्गमीटर थी |

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार सीबीआई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य के खिलाफ नए केस दर्ज किए हैं. ये केस 2004 से 2007 के बीच हुए जमीन आवंटन से जुड़े हैं. हुड्डा के घर पर अभी भी छापेमारी जारी है, यह छापेमारी हरियाणा और दिल्ली में 30 से ज्यादा जगहों पर की जा रही है |

हुड्डा ने भूखंड के फिर से आवंटन में किसी तरह की गड़बड़ी न होने की बात कह अपने फैसले का बचाव किया, जमीन के फिर से आवंटन के बाद एजेएल ने भूखंड पर निर्माण पूरा किया |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp