LIVE UPDATE

ननि फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 8 कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत, तीन की हालत गंभीर, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

दुर्ग जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, दुर्ग नगर निगम फिल्टर प्लांट में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो जाने के कारण वहां पर कार्य करने वाले 8 कर्मचारी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है | घायल कर्मचारियों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है | बीएसपी दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू कर लिया है |

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार दुर्ग नगर निगम फ़िल्टर प्लांट में 24 एमएलडी फिल्टर में 900 किलो लीटर क्षमता वाली क्लोरीन गैस के सिलेंडर में सुबह से गैस लीकेज हो रहा था, जिसके चपेट में 8 कर्मचारी आ गए | बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी | घायलों को उपचार के लिए जिले के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है | जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बीएसपी दमकल विभाग के कर्मियों मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू कर लिया है | वही जानकारी मिलने पर कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की हालचाल जाना, इसके साथ ही इस पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles