प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कल से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, मुख्यमंत्री समेत भूपेश कैबिनेट के सदस्यों से करेंगे मुलाकात…लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा


मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल पुनिया कल शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है, वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो के नियमित विमान सेवा से रायपुर पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया कल शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है | प्रदेश प्रभारी अपने तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात कर चर्चा करेंगे |

प्रदेश प्रभारी पुनिया का यह दौरा एक तरह से तीन महीने बाद होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है | प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव जीतना चाहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp